लखनऊ, मार्च 22 -- सरोजनीनगर, (लखनऊ) संवाददाता। राजधानी के बंथरा गांव निवासी मजदूर इरफान ने सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला पर आरोप लगाया है कि उधारी के पैसे मांगने पर उसने उनके बेटे आसिफ (22) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में बुरी तरह झुलसे आसिफ का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आसिफ ने नशे की हालत में खुद आग लगाई थी। पुलिस को दी तहरीर में इरफान ने बताया कि उनका बेटा आसिफ पुणे में मूर्ति बनाने के कारखाने में मजदूरी करता है और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। करीब डेढ़ माह पहले सरोजनीनगर के अंबेडकर पुरी गुड़ौरा निवासी एक महिला (50) को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। महिला ने रुपये वापस नहीं किए तो आसिफ ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया।शुक्रवार की शाम महिला ने आसिफ को पैसे देकर मोबाइल वापस लेने के लिए फोन कर घर बुलाया...