कौशाम्बी, मार्च 5 -- सैनी कोतवाली के अजुहा के वार्ड नंबर नौ निवासी राहुल केसरवानी पुत्र स्व. अनंतु प्रसाद को उधारी मांगने पर सगे भाई धमकी दे रहे हैं। फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। राहुल ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग देते हुए बताया कि प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के चकलाल मोहम्मद निवासी वीरेंद्र केसरवानी व उसके भाई आशुतोष के साथ वह कारोबार करता है। 19 फरवरी को उसने उधारी मांगने के लिए वीरेंद्र के मोबाइल पर मैसेज भेजा। इसके बाद वीरेंद्र केसरवानी ने फोन करके गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। उसके भाई आशुतोष ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...