कानपुर, अप्रैल 12 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर में उधारी की रकम मांगने पर भड़के दबंगों ने कारोबारी को पीट उसके दो साथियों को मरणासन्न कर दिया। जिन्हें गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। तुलसी नगर, काकादेव निवासी शिवम गुप्ता घरेलू उपकरणों के कारोबारी हैं। शिवम के मुताबिक शुक्रवार की रात वह विशाल अरोड़ा, ईशान भाटिया व राहुल श्रीवास्तव के साथ अपने मित्र ऋषभ पुरी से मिलने तुलसी नगर स्थित फ्लैट गए थे। तभी रास्ते में उनकी मुलाकात हॉस्टल संचालक राहुल सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह, ऋषभ सिंह व नितिन तिवारी से हुई। कुछ समय पूर्व राहुल सिंह ने उनसे 22 हजार रुपये कीमत का एक कूलर उधार लिया था। जब उन्होंने राहुल से हिसाब करने की बात कहीं तो भड़के दबंगों ने उन पर हमला बोल...