उधारी मांगने पर मारपीट कर किया घायल
आगरा, जून 3 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक युवक को उधारी के 2.50 लाख रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपित ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जाति सूचक अपमान किया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित दीपक कुमार (बिचुपरी शिवधाम) की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि उसने पहले से परिचित राजेश रावत नामक व्यक्ति को कार्यालय निर्माण के दौरान करीब 2.50 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि बार-बार मांगने के बावजूद राजेश ने रकम वापस नहीं की। पीड़ित का कहना है कि 24 मई की शाम वह चौहटना गांव स्थित आरोपित राजेश के कार्यालय पर पैसे मांगने गया। इसी दौरान आरोपी कथित रूप से भड़क गया। उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। डंडे से पीटा। जान बचाकर पीड़ित जब अपनी कार की ओर भागा जो आरोपी ने कार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.