प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। उधार दिए गए रुपये मांगने पर नाराज दबंग बहाने से बाइक पर बैठा कर ले गए और बेरहमी से पीटा। अचेतावस्था में उसे दुकान पर छोड़कर जानलेवा धमकी देते भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरु की है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के छोटी चकिया मौली गांव निवासी अनुराग पांडेय पुत्र कामता नाथ पांडेय ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह सरकारी भांग की दुकान में काम करता है। 29 मार्च की रात करीब 9:30 बजे थाना क्षेत्र के अहलादगंज घोसियना गांव निवासी अली ने एक हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि अली दुकान पर आया तो उसने उधार दिए पैसे मांगे तो उससे कहासुनी होने पर चला गया। थोड़ी देर में अली का साथी सुमित निवासी बैरागीपुर चार अन्य साथियों क...