गंगापार, मई 24 -- उधार दिए गए रुपये को पड़ोसी से मांगने गई महिला को मारापीटा गया, उसके पति को छेड़खानी में फंसानें की धमकी दी गई। पड़ोसी की दबंगई से आजिज महिला पुलिस के पास पहुंच तहरीर दी, पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख जांच में जुट गई। विकास खंड मेजा के हरदिहा गांव की ज्योति सिंह पत्नी कृष्ण बहादुर सिंह का आरोप है कि पड़ोसी को उसने रुपये उधार दिए थे, जब मांगने गई तो गाली-गलौज देते हुए मारपीटा। उसके पति को छेड़खानी में फंसाने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...