उन्नाव, मई 29 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी कामता सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी राम बक्स के खेत में पम्पिंग सेट से फसल की सिंचाई की थी। जिसके 900 रुपये हुए थे। 400 रुपये दे दिया था और 500 रुपये फिर देने के लिए कहा था। कुछ दिन इंतजार करने के बाद जब बकाया रुपयों का तगादा किया तो राम बक्स व उनके बेटे केशकांत गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...