उरई, अप्रैल 15 -- जालौन। संवाददाता दुकान से उधार सामान लेने के बाद ग्राहक से रुपये मांगने पर ग्राहक व दुकानदार के बीच हाथापाई हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी नेमकुमार गांव में ही छोटी दुकान किए हैं। गांव का ही दीनबंधु उससे उधार सामान लेता रहा। आरोप है कि जब दुकानदार ने दूसरे पक्ष से उधार के रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.