बदायूं, मार्च 19 -- गांव चांदबराई में किराने की दुकान पर उधारी न देने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया है कि 15 मार्च को जब वह अपने पिता की जगह दुकान पर बैठा था, तभी गांव का ही अजय पुत्र रामऔतार वहां आया और उधार सामान मांगने लगा। सुनील ने उधार देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी अजय अपने पिता रामऔतार और कुछ अन्य साथियों के साथ सुनील के घर में घुस गया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.