उधारी के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा
बदायूं, जून 10 -- घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा किया गया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नदायल गांव का है। यहां की रहने वाली शहनाज पत्नी राशिद अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके देवर अहमद रजा उधारी के रुपये मांगने अहमद नवी हाजी की दुकान पर गए थे। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद अहमद नवी हाजी पुत्र सद्दीक खां, शादाब, सालिम और ताबिश पुत्रगण अहमद नवी उनके घर पहुंच गए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर राशिद अली और अहमद रजा के साथ मारपीट की। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.