बुलंदशहर, फरवरी 23 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में उधारी के महज 150 रुपये के विवाद में दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों को डंडे से पीटा गया और घर का सामान भी तोड़फोड़ दिया गया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। देहात पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव नीमखेड़ा निवासी पीड़िता अयोध्या पत्नी प्रेमचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 फरवरी की सुबह गांव का ही सुंदर पुत्र कृष्णा चौधरी उनके घर में उधार के 150 रुपये लेने आया था। इस पर उन्होंने अगले दिन रुपये दुकान पर ही देकर जाने की बात कह दी। आरोप है कि इस पर सुंदर उत्तेजित हो गया और गाली-गलौच करते हुए फोन कर अपने पुत्र आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.