उधारी के रुपये लेने गई महिला की हत्या कर शव गंगा में फेंका, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
आगरा, जुलाई 14 -- उ थाना सिकंदरपुर वैश्य इलाके के गांव कादरगंज पुख्ता से अपने उधारी के रुपये लेने के लिए दूसरे समुदाय के लोगों के पास गई महिला की हत्या कर शव कादरगंज के समीप गंगा में फेंक दिया। महिला पिछले एक महीने सात दिनों से लापता थी। मंगलवार को परिजनों की ओर से दबाब बनाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गंगा से शव को बरामद कर लिया। घटना के बाद महिला के परिजनों और ग्रामीण भड़क उठे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने कादरगंज पर मैनपुरी-बदायूं हाइवे मार्ग को जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक कई बार रुक रुक कर लगे जाम से वाहनों को आने जाने में दिक्कतें हुईं। डायवर्जन कर वाहनों को निकाला गया। रोड पर ग्रामीणों के जाम लगाने के कारण पुलिस को महिला के शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.