उधारी के रुपये लेने गई महिला की हत्याकर शव गंगा में फेंका, तनाव, घंटों जाम
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- एक हफ्ते से लापता महिला का शव आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार की सुबह पुलिस ने गंगा से बरामद किया। इसी दौरान एक साधु का जला हुआ शव झोपड़ी से मिला। साधु को महिला की हत्या का चश्मदीद बताते हुए घरवालों ने ग्रामीणों के साथ बदायूं हाइवे पर जाम लगा दिया। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने मामले को संभालते हुए करीब पांच घंटे में धीरे-धीरे जाम खुलवाया। घटनाओं की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव कादरगंज पुख्ता निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. नत्थू सिंह ने 8 जुलाई को अपनी मां मीना देवी की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए कहा था कि मां 6 जुलाई को घर से निकली थीं, लेकिन नहीं लौटीं। मीना देवी की तलाश जारी थी। इस बीच सुरागरशी करते हुए घरवालों को गांव के सद्दाम, शोएब पुत्र सगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.