हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के गांव मलवा में उधारी के रुपये मांगने पर अधेड़ किसान की हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके कब्जे से एक बाइक, मोबाइल फोन, रक्तरंजित कपड़े व तमंचा बरामद किया गया है। 12 फरवरी को लोनार थाने के नकटौरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह उर्फ नीशू का शव पड़ोस के मलवा गांव के खेत में पड़ा मिला था। उसके पुत्र अजय कुमार ने तहरीर देकर पिता अनिल के जान पहचान वाले रिंकू सिंह, धीरू सिंह, धीरज सिंह, रियासत के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित की। जांच पड़ताल के दौरान पुरौरी गांव निवासी सत्यम सिंह का नाम भी सामने आया। एसपी ने बताया कि 17 फरवरी की रात मुखबिर की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.