उधारी के रुपये मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी, थाने में तहरीर
शामली, जून 17 -- उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांधला थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी आशुतोष ने बताया कि उसके डेढ़ लाख रुपये गांव डुण्डुखेड़ा निवासी गोपाल पुत्र जयसिंह पर बकाया हैं। आरोप है कि 23 अप्रैल को उसकी माता सुदेश देवी रुपये मांगने के लिए गोपाल के पास गई थीं। इस दौरान गोपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गोपाल के पुत्र तुषार और रितिक ने पीड़ित तथा उसकी माता के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसकी माता को गंभीर चोटें आईं, जिनका उपचार जिला अस्पताल शामली में कराया गया। इसके बावजूद आरोपियों का रवैया नहीं बदला। पीड़ित के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.