उधारी के रुपये मांगने पर मारपीट, सात नामजद
सहारनपुर, मई 20 -- गंगोह संवाददाता। उधार के रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव भोगी माजरा निवासी राजकुमार पुत्र बारू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मनीराम पुत्र मनोहरा ने वर्ष 2017 में उससे 65 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि मनीराम ने रकम लौटाने के बजाय जमीन बेचकर देने की बात कहकर कई वर्षों तक टालमटोल की। पंचायतों के बाद भी पैसे नहीं मिले। पीड़ित के अनुसार 17 मई को मनीराम और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे और उसके पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने मनीराम, उसके पुत्र देवीचंद, बालिस्टर, कृष्णपाल तथा धीरज, नीरज पुत्र अमरसिंह और सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.