बदायूं, मई 6 -- उझानी। उधारी के रुपये मांगने पर दबंग बाप-बेटे ने घर में घुसकर पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इलाके के गांव भैंसोरा निवासी राम रहीस यादव पुत्र अनार सिंह का आरोप है उन्होंने गांव के ही देव सिंह से उधारी के रुपयों का तकादा किया तो वह गालीगलौज करने लगे और कुछ ही देर में अपने पुत्र रंजीत, नीतेश और राहुल ने घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी बचाने आए उनके पुत्र रवि को पीटा। पुलिस ने राम रहीस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...