मथुरा, मार्च 31 -- कस्बा में उधारी के पैसे मांगने पर गत दिन दो पक्षों में मारपीट और पथराव होने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि रविवार शाम गांव फतिहा निवासी प्रीतम सिंह अपने साथी अनमोल के साथ कस्बा में सर्विस रोड किनारे काले की कबाड़ की दुकान पर जाकर अपने पांच हजार का तकादा किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी के साथ मारपीट हो गयी। देखते ही देखते काले के परिजन आदि करीब दर्जन भर लोगों ने पथराव कर दिया था। इससे प्रीतम आदि चोटिल हो गये थे। पुलिस ने प्रीतम सिंह की तहरीर के आधार पर बलवा आदि धाराओं में काले, फारूक, साहिल, फुरकान, अनवर, ईदु, अरमान व फ़जान के अलावा करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक फरह छोटे ...