इटावा औरैया, मार्च 21 -- जसवंतनगर कोतवाली के गांव नगला कंचनिया में उधारी के पैसों के लिए दो पक्षों में विवाद बढ़ गया और खूनी संघर्ष हो गया। जमकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने से सात लोग घायल हो गए। गांव निवासी रनधोर सिंह ने अवनीश कुमार से खेती के उधार रुपए मांगे थे। पैसों को लेकर दोनों के बीच गालीगलौज शुरू हो गई और मारपीट होने लगी। आवाजें सुनकर दोनों ओर के लोग पहुंचे और जमकर लाठी डंडे चले। घटना में एक पक्ष के अवनीश कुमार, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से रामवीर, रनधोर, नरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, जितेंद्र, अखिलेश घायल हो गए। एसआई शुभम वर्मा और शिव शंकर टीम के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल रनधोर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई होगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.