मैनपुरी, मार्च 5 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बरी गांव में उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर युवक और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित गौतम पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 मार्च को वह अपने उधार दिए गए 10 हजार रुपये मांगने के लिए राजेश पुत्र नेक्सेलाल के पास गया था। उसी दौरान वहां भानुप्रताप, आकाश, अमन पुत्रगण प्रीतम भी मौजूद थे। आरोप है कि पैसे मांगने पर चारों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.