शामली, अप्रैल 16 -- कैराना। उधारी के रुपये मांगने पर दुकानदार पर हमला किया गया। आरोपियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव भूरा निवासी वसीम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के ही तीन सगे भाई जुनैद, उमैर व सोनू ने करीब दो महीने पहले उसकी परचून की दुकान से 18,500 रुपये का सामान उधार लिया था। जब वह उनसे अपने पैसे वापस मांगता था, तो आरोपी रंजिश रखने लगे। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीनों भाई एक अज्ञात युवक के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार दबंगों ने मेडिकल स्टोर स्वामी को सरेराह पीटा शोर-शराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, आरोपियों के हमले का वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.