कानपुर, जनवरी 7 -- कल्याणपुर। पनकी के रतनपुर निवासी अनुराग तिवारी का होटल ओयो कंपनी से अटैच है। अनुराग के मुताबिक ओयो कंपनी के कर्मचारी हिमांशु दीक्षित ने कुछ समय पहले जरूरत की बात कहते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। जिसे वापस मांगने पर हिमांशु टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि मंगलवार को वह केसा चौराहा कल्याणपुर स्थित होटल गए थे, जहां हिमांशु दीक्षित व उसके सहयोगी प्रशांत गुप्ता ने गाली गलौज करते हुए अनुराग से मारपीट की। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों मे लेनदेन का विवाद है, दो दिन पहले पीड़ित पर दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.