काशीपुर, अप्रैल 7 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने उधार के पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम खरमासा निवासी अनूप सिंह ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका जसपुर खुर्द निवासी सौरभ कुमार पर आठ लाख 50 हजार रुपये उधारी का बकाया था। जब उसने सौरभ से अपनी उधारी लौटाने की मांग की, तो उसने उसे 28 जनवरी को जसपुर खुर्द स्थित अपनी दुकान पर बुलाया। वहां सौरभ कुमार व तीन-चार अन्य लोग मौजूद थे। हिसाब-किताब के दौरान सौरभ आग बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट की। बाद में सौरभ कहने लगा तेरा मुझ पर कोई भी पैसा नहीं है और जान से मारने की धमकी देने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.