उधवा से लापता दो किशोरी कोलकाता से बरामद
साहिबगंज, अगस्त 11 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुई दो किशोरी सोमवार को कोलकाता में मिलने की सूचना है। जानकारी के अनुसार कोलकाता सीडब्ल्यूसी में दोनों किशोरी को रखा गया है। मामले को लेकर राधानगर थाना प्रभारी ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। उधर,किशोरी के मिलने की खबर पर सोमवार की शाम राधानगर थाना पुलिस व किशोरी के परिजनों ने कोलकाता रवाना हुए। मंगलवार को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस व परिजनों को किशोरी से सौंप दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरी को कोलकाता से लाने की तैयारी की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.