साहिबगंज, मई 21 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में एक गर्भवती के साथ मारपीट करने व घर में घुसकर चोरी करने की खबर है। घटना को लेकर महिला ने थाना में शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया है कि बीते बुधवार की रात इंग्लिश गांव के फकीर टोला के एक युवक उसके घर में घुसकर 10 हजार रुपये नकद एवं सोने के जेवरात चोरी कर भाग रहा था। महिला ने बताया कि उसने छत से युवक को भागते हुए देखा। इसके बाद जब वह युवक के घर जाकर चोरी के संबंध में पूछताछ की तो राइफल शेख, फरियात शेख, जाहिद शेख, सामेद व सोहेल शेख ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी।

घटना के विवरण महिला का यह भी आरोप है कि कथित आरोपियों ने उसे जमीन पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति सनवार शेख के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि वह तीन माह की ग...