उधवा के युवक की सड़क हादसे में गुजरात में मौत
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के बकाईटोला के एक युवक की सड़क हादसे में गुजरात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक सफीक शेख अनार के बागान में काम करने के लिए तीन महीने पहले घर से गया था।वह गुजरात के हालबाद में काम कर रहे हैं। मंगलवार की रात करीब 12 बजे वह बगान से स्कूटी से अपने किराए के मकान में लौट रहे थे।इसी बीच हालबाद बाजार में किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, घटना के सूचना पाकर मृतक के परिचित युवक घटनास्थल पर पहुंच कर सफीक शेख को घायल अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार के सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क मार्ग से पैतृक गांव लाया जायेगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.