साहिबगंज, दिसम्बर 7 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर के एक प्रवासी मजदूर की मौत मुम्बई में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गई। जानकारी के अनुसार पियारपुर के खालेक शेख (45) की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ जाने से मुम्बई के एक नीजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की दोपहर खालेक शेख की हृदय गति रुक जाने से चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, शनिवार को एम्बुलेंस से शव को पैतृक गांव लाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि रविवार के शाम तक शव पैतृक गांव पहुंच सकता है। परिजनों ने बताया कि वह दस माह पहले रोजगार के लिए मुम्बई गया था। वह मुम्बई में आम व अनार समेत कच्चा फलों का कारोबार करता था।इधर, मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक को चार पुत्र व एक पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.