साहिबगंज, फरवरी 16 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के बाबुटोला में मां की मौत की खबर मिलने पर पहुंचे विवाहिता बेटी की तबियत बिगड़ी। बेटी को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाबुटोला के मजीद शेख की पत्नी हजेफा बीबी की मृत्यु सोमवार की सुबह हो गया। वह लम्बे समय से बीमार थी। मृत्यु की सूचना पर मृतक की पुत्री नफीसा खातुन माइके बाबुटोला पहुंची। उसकी शादी पहाड़गांव में हुई थी। मां की शव देखते ही बेटी नफीसा खातुन (32) अचेत हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए लिए उसे पश्चिम बंगाल के धुलियान ले जा रहे थे। इसी क्रम में फरक्का के आसपास उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि नफीसा खातुन को लकवा मर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर गांव में मताम छा गया है। दोनों के मृत्यु की खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.