लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ,संवाददाता। पारा के कुंदन विहार डिप्टी खेड़ा इलाके में उधार सिगरेट न देने पर नशे में धुत दबंगों ने एक युवक को बेल्टों से पीट दिया। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कुंदन विहार डिप्टी खेड़ा निवासी नितिन चौरसिया ने बताया कि वह अपनी पान की दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक शराब के नशे में धुत वहां पहुंचा। उनसे उधार में सिगरेट मांगने लगा। नितिन के मना करने पर युवक भड़क गया और गालियां देने लगा। भड़के युवक ने बेल्ट निकालकर नितिन को पीटने लगा। आरोप है कि इस दौरान युवक के चाचा भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर बेल्ट से कई वार किया। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। घायल नितिन ने बाद में थाने पहुंचकर आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.