जौनपुर, जून 13 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एक ओर परिवार पिता के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था, कि मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। हरिहरपुर गांव निवासी मस्तराम मिश्र के पिता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इलाज के लिए परिजन उन्हें मुंबई ले गए थे। इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार को जब परिजन शव लेकर अपने पैतृक घर पहुंचे तो घर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- दुमका के रिंग रोड स्थित एक मकान से लाखों की चोरीचोरी का दृश्य मकान के सभी ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। मस्तराम मिश्र के अनुसार चोरों ने घर में रखी तीन अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती पीतल और तां...