उधम सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगी पुलिस
मेरठ, जुलाई 6 -- मेरठ। उधम सिंह की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर मेरठ पुलिस हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगी। हाईकोर्ट ने दर्ज किए मुकदमे को लेकर मेरठ पुलिस का जवाब 17 जुलाई तक मांगा है। इसके लिए मेरठ पुलिस तैयारी कर रही है और वादी के बयान समेत तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उधम सिंह यूपी का घोषित अपराध माफिया है और मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र के करनावल का रहने वाला है। चार साल जेल में रहने के बाद 26 मार्च को उधम सिंह उन्नाव जेल से रिहा हुआ और पहले इसके बाद अंडरग्राउंड हो गया था। चर्चा है कि उधम सिंह नेपाल या किसी अन्य देश चला गया है। उसके जमानत पर रिहा होते ही पुलिस ने जमानतियों की जांच शुरू की। खुलासा हुआ कि उधम की जमानत में जिस अनवर निवासी जसड़ सरूरपुर मेरठ और बागपत के छपरौली निवासी राहुल के दस्तावेज लगाए गए थे, उन्होंने कभी जमानत नहीं ली।
सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.