रांची, फरवरी 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उधना-सूरत से हटिया के बीच स्पेशल और नियमित ट्रेन चलाने की मांग की गई। इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा व पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि गुजरात का सूरत शहर एक प्रमुख औद्योगिक व व्यापारिक केंद्र है, जहां झारखंड के हजारों व्यापारी, श्रमिक, कर्मचारी व छात्र निवासरत हैं। पर्व-त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह राज्य झारखंड की यात्रा करते हैं। वर्तमान में इस मार्ग पर ट्रेनों को अत्यंत कमी है। सप्ताह में केवल एक दिन चलने वाली सूरत-मालदा एक्सप्रेस के टिकट यात्रा से लगभग दो माह पूर्व ही बुके हो जाते हैं, जिससे आम यात्रियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.