फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। रेल प्रशासन द्वारा होली के त्योहार पर यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि सूबेदारगंज से उधना विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों की सुविधाओं के लिए किया जाएगा। 22 कोच की यह विशेष ट्रेन सूबेदारगंज से नौ मार्च से तीस मार्च तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को तथा उधना से 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को संचालित कराई जाएगी। जो फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर दोनो ओर से दो-दो मिनट का ठहराव लेकर रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.