मधुबनी, अप्रैल 24 -- मधुबनी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में उधना से दानापुर एवं जयनगर को स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 09007/ 09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल (रविवार) को उधना से 01.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.54 बजे डीडीयू, 09.24 बजे बक्सर, 10.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल (सोमवार) को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.50 बजे आरा, 18.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 01.15 बजे उधना पहुंचेगी । यह भी पढ़ें- उधना से दानापुर औ...