प्रयागराज, मार्च 29 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उधना और जयनगर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन (09041) उधना-जयनगर स्पेशल 29 मार्च को उधना से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और 23:10 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09042) जयनगर-उधना स्पेशल 30 मार्च को शाम 5:30 बजे जयनगर से चलेगी और 31 मार्च को सुबह 8:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...