चंदौली, मई 16 -- चंदौली, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले के विभिन्न विकास खण्डो में विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने विकास खण्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि शासन स्तर पर योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है। जिले को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक आवेदन विभिन्न बैंको में प्रेषित किये जाने के लिए विकास खण्ड स्तर पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक कैम्प आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इन कैम्पो में युवाओ से आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। उन्हे योजना से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाऐगी। योजना के तहत 21 से 40 वर्ष के मध्य आयु एवं न्यूनतम कक...