उन्नाव, सितम्बर 9 -- सोनिक। बिछिया ब्लॉक के सराय कटियान मे निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारे में उद्यम स्थापित करने के लिए यूएसए की कंपनी क्राउन ने भूमि पूजन किया। बुधवार को औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्य मंत्री यशवंत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, एनआरआई आलोक कुमार व क्राउन कंपनी के अधिकारीयों ने पूजन कर उद्योग को रफ्तार दिया। राज्य मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि क्राउन कंपनी 25 देश में 63 कंपनियां स्थापित की है। भारत में निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को चुना है। 2017 के बाद जमीन में आसमान का अंतर आया है। उद्योगपतियों को विश्वास है कि उनका उद्योग सुरक्षित है। उद्यम स्थापित होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कहा कि 2017 से पहले जमीन एलाट होंगी अपनी बाउंड्री बनाकर काम करेंगे यह सपन...