उद्योग सचिव ने डोभी में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर स्थल का लिया जायजा
गया, सितम्बर 14 -- डोभी में बनने वाले अमृतसर-कोलकता औद्योगिक कॉरिडोर के काम की गति में तेजी लाने को लेकर रविवार को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार अन्य अधिकारियों संग गया जिले के डोभी पहुंचे। यहाँ पहुंचकर खरांटी पंचायत इलाके में प्रस्तावित औद्यौगिक पार्क स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने बियाडा के अधिकारियों, शेरघाटी एसडीओ जतिन कुमार, डोभी सीओ भारतेंदु और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। सचिव ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, प्रस्तावित हेलीपैड तथा कॉरिडोर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने कॉरिडोर से वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे की दूरी, झारखंड सीमा की निकटता व यहाँ तक पहुंचने वाली सड़कों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही कॉरिडोर के कनेक्टिविटी व प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.