उद्योग व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूक्ष्मजीवों की भूमिका महत्वपूर्ण
गया, अगस्त 8 -- गया कॉलेज में शनिवारको बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से खाद्य और पेय पदार्थों में मित्र सूक्ष्मजीव (फ्रेंडली माइक्रोब्स इन फूड एंड बेवरेज) विषय पर विशेष पोस्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रेजेंटेशन के दौरान स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने फर्मेंटेशन, प्रोबायोटिक्स, गट हेल्थ व खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने शोध-आधारित पोस्टर प्रस्तुत किए। शिक्षक व विद्यार्थियों ने प्रस्तुत पोस्टरों की सराहना की。
मुख्य अतिथि के विचार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सतीश सिंह चंद्र ने बायोटेक्नोलॉजी के आधुनिक महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन, खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूक्ष्मजीवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.