आगरा, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पटियाली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र बहादुर चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रविवार को कस्बा में व्यापार मंडल की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वाष्र्णेय ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर धीरेंद्र के अध्यक्ष बनने की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता पटियाली नगर अध्यक्ष अनुराग वार्ष्णेय ने की। इस मौके पर अध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर व महामंत्री अजय गुप्ता का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर चौहान ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अरुण सर्राफ, गौरव मिश्रा, सारांश पवन वार्ष्णेय, सत्यपाल सिंह चौहान, ब्रजेश गुप्ता, मुकेश शाक्य,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.