सोनभद्र, मई 16 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह से मिला। ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारी एवं आम जनमानस विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से अत्यंत त्रस्त है। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली बाधित होने से कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि संबंधित अधिकारी एवं जिम्मेदार कर्मचारी जनता एवं व्यापारियों के फोन तक उठाना उचित नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से सटे गांव पेटराहीं परासी, निपराज, रघुनाथपुर, लसड़ा, ककारी बेठगांव, श्रीपालपुर तरावां, बड़कागांव, गेंगुवार, बिच्छी आदि गांवों में अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिसे शीघ्र ब...