गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। उद्योग व्यापार मंडल ने बढ़ा गृहकर कम कराने की मांग उठाई है। महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा गुट) शनिवार को नगर आयुक्त मिला। व्यापारी नगर आयुक्त के आश्वासन पर लौट गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा की अगुवाई में व्यापारी नेता नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मिले। व्यापारियों ने वार्ता के दौरान कहा कि बढ़े हाउस टैक्स से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने गृहकर की बढ़ी दर वापस लेने की मांग की। नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि हाउस टैक्स का विषय शासन में विचाराधीन है। इसका जल्द समाधान होने की संभावना है। इस मौके पर अनिल सांवरिया, गौरव गर्ग, सुरेश महाजन, संजीव, सुभाष बजरंगी, सुनील, सुमित गोयल, धर्मपाल, सुरेश गु...