संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल धनघटा बाजार के एक पीड़ित व्यवसायी की मदद में आगे आया है। संगठन के सदस्यों आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र की। धनघटा पहुंच कर मदद के लिए सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संगठन श्रवण अग्रहरि ने बताया कि बीते 2 फरवरी को व्यापारी महेंद्र के साथ दुर्घटनाजन्य घटना घटित हुई। पीड़ित व्यापारी महेंद्र की दुकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उनका दैनिक व्यापार प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संगठन ने मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए सहयोग अभियान प्रारंभ किया। जिला इकाई के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर इस मुहिम में हिस्सा लिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.