कानपुर, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देश पर युवा इकाई के प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल की देखरेख में मंगलवार को बाघपुर उद्योग व्यापार मंडल इकाई के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। उद्योग व्यापार मंडल बाघपुर इकाई के लिए विनोद कुमार शुक्ला को अध्यक्ष तथा संदीप दीक्षित को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश यादव,अनुज बाजपेई,शिवम गुप्ता और सौरभ यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंद्रप्रकाश मिश्रा को विधिक सलाहकार,अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार, मनीष कुशवाहा और गोविंद गुप्ता को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं जय नारायण कश्यप को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे...