गोंडा, मार्च 15 -- बेलसर। क्षेत्र के प्रसिद्ध रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का काम करता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी होती जा रही है, जिससे हमारी परम्पराएं कमजोर पड़ रही हैं। होली मिलन जैसे आयोजन हमें आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने का अवसर प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.