आगरा, अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की कासगंज जिला इकाई का जनपदीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 17 अप्रेल को सायं 7 बजे शहर के रेलवे रोड स्थित श्री गंगादेवी धर्मशाला में होगा। यह जानकारी उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेन्द्र गुप्ता रहेंगे। प्रदीप गुप्ता ने जनपद के व्यापारियों, संगठन के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होकर उसे सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- व्यापारी सम्मेलन का आयोजन आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...