उद्योग विभाग में उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने का अंतिम अवसर
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों के लिए उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने का 30 जून आखिरी मौका है। वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 (अतिरिक्त सहित) के लिए चयनित वे सभी लाभार्थी, जिन्हें प्रथम या द्वितीय किस्त प्राप्त हो चुकी है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपना उपयोगिता प्रमाण-पत्र उद्यमी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसकी जानकारी जिला उद्योग केन्द्र, भागलपुर की महाप्रबंधक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 30 जून तक की तिथि अंतिम अवसर के रूप में निर्धारित की गई है। समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.