सीवान, मार्च 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिककरण योजना की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पीएमईजीपी योजना के तहत स्वीकृत 127 आवेदनों के मुकाबले केवल 40 मामलों में ही ऋण वितरण किया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए स्वीकृत आवेदनों पर त्वरित गति से ऋण वितरण की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने ऋण वितरण शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया। शिविर के दौरान पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत पांच लाभुकों को ऋण स्वीकृत किया गया। इसमें कुल 51 लाख 8 हजार 700...