कुशीनगर, जुलाई 31 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला उद्योग विभाग के बाबू को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने उसे रवीन्द्र नगर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। एंटी करप्शन टीम ने उसके खिलाफ रवीन्द्रनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। कप्तानगंज के मंगल बाजार निवासी अमन कश्यप पुत्र अनिलेश कश्यप ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। जिला उद्योग विभाग की ओर से उनका स्वरोजगार के लिए चयन कर नौ रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया था। योजना के तहत कारोबारी को 2.25 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी। सब्सिडी की पहली किस्त 90 हजार रुपये उनकी पत्नी के खाते में भेजी जानी थी। इसके लिए उद्योग...