गोपालगंज, मार्च 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को जिला उद्योग विभाग द्वारा ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न उद्योग लगाने के लिए लाभुकों को पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण वितरित किया गया। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने लाभुकों के बीच ऋण का चेक बांटा। जिसमें कुल 48 लाभुकों को ऋण बांटा गया। बताया गया कि पीएमईजीपी के तहत चार लाभुकों को 45.05 लाख रुपए, पांच लाभुकों को 44.16 लाख, पीएमएफएमई योजना के 12 लाभुकों को 58.61 लाख रुपए और 27 लाभुकों को 186.87 लाख रुपए का ऋण बांटा गया। मौके पर अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक गोपालगंज, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र गोपालगंज और विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक सहित जिला उद्योग केन्द्र गोपालगंज के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.